फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान में धमाके में छह पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत, सेना का मेजर भी शामिल

Sat, 09 May 2020 04:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम हमले में छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में सेना के एक मेजर की भी मौत हो गई। दरअसल गश्त लगा रही सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी सड़क किनारे हुए बम धमाके का शिकार हो गई। यह हादसा ईरान के साथ सटी सीमा के करीब दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में हुआ।

विज्ञापन


पाक सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के एक वाहन को ईरान की सीमा से लगभग 14 किलोमीटर दूर केच जिले के बुलदा इलाके में एक आईईडी के जरिए टार्गेट किया गया था।

सेना के मुताबिक, इस हमले में एक मेजर और पांच सैनिक मारे गए, जबकि एक सैनिक घायल हो गया। इस हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, बलूच आतंकवादी अक्सर प्रांत में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि जिस जगह पर विस्फोट हुआ था, उस पर चौकी क्षेत्र में तस्करों और विद्रोहियों की तरफ से संदिग्ध आंदोलन के कारण चौबीसों घंटे निगरानी रखी गई थी।

हमले में शामिल तत्वों का पता लगाने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों की तरफ से तलाशी अभियान शुरू किया गया। कोरोना वायरस महामारी के दौर में बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों पर यह पहला बड़ा हमला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें