फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ukraine: यूक्रेन में फंस गया रूस?, पुतिन ने माना चार क्षेत्रों में हालात बेहद मुश्किल, लंबी चलेगी जंग

Tue, 20 Dec 2022 10:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

इससे पहले सितंबर में पुतिन ने क्रेमलिन में आयोजित समारोह में यूक्रेन के करीब 15 फीसदी हिस्से पर कब्जा करने का दावा किया था, लेकिन इस माह की शुरुआत में उन्होंने कहा कि जंग लंबी चल सकती है। डोनेत्सक,  लुहान्स्क, खेरसान और जापोरिज्जिया में हालात मुश्किल भरे हैं।

विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब 10 माह से यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद स्वीकार किया है, यूक्रेन के जिन चार इलाकों को रूसी हिस्सा घोषित किया है, वहां हालात बेहद मुश्किल हैं। 
विज्ञापन


रूस में व्यापक तौर पर मनाए गए सुरक्षा सेवा दिवस के मौके पर पुतिन ने रूसी सीमाओं को मजबूत करने का भी आदेश दिया। उन्होंने रूस द्वारा नियंत्रित यूक्रेन के इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इससे पहले सितंबर में पुतिन ने क्रेमलिन में आयोजित समारोह में यूक्रेन के करीब 15 फीसदी हिस्से पर कब्जा करने का दावा किया था, लेकिन इस माह की शुरुआत में उन्होंने कहा कि जंग लंबी चल सकती है। सोमवार को पुतिन ने माना कि डोनेत्सक, लुहान्स्क, खेरसान और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में हालात मुश्किल भरे हैं। इन चारों इलाकों पर रूसी कब्जे की यूक्रेन व उसके सहयोगी पश्चिम देशों ने निंदा की है। 

2019 के बाद पहली बार बेलारूस पहुंचे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सोमवार को बेलारूस पहुंचे। 2019 के बाद इस पड़ोसी देश की उनकी पहली यात्रा है। पुतिन व बेलारूस के राष्ट्रपति ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने घनिष्ठ संबंधों की दुहाई दी, लेकिन यूक्रेन जंग खास जिक्र नहीं किया। 

विज्ञापन

 यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से और हथियार मांगे

उधर, रूसी ड्रोनों द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाए जाने के कारण कीव ने पश्चिमी देशों से और हथियार मांगे हैं।  रूसी कामिकेज ड्रोनों द्वारा ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाने के बाद यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से और हथियारों की मांग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमें हथियार, गोला बारूद और नई रक्षा प्रणाली चाहिए, जो हमें इस जंग को समाप्त करने की क्षमता प्रदान करेंगे। 

रूस के 23 ड्रोन मार गिराए : यूक्रेन
रूस ने कल यूक्रेन की राजधानी कीव पर जबर्दस्त धावा बोला। हालांकि, यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने 28 में से 23 रूसी ड्रोन को मार गिराया। रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड को निशाना बनाया, जिससे शून्य से नीचे तापमान के बीच ब्लैकआउट हो गया।

कीव के कई इलाके तहस नहस
रूस ने सोमवार तड़के कीव के ऊपर उस वक्त ड्रोन हमले किए जब लोग सो रहे थे। इसे यूक्रेन ने कीव पर अब तक हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक मानते हुए आतंकी हमला करार दिया है। हालांकि कीव प्रशासन का दावा है कि उसने बड़ी संख्या में रूसी ड्रोन मार गिराए हैं और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्र तहस-नहस हो गए हैं।

रूसियों ने इस तरह से हमारे बच्चों को छुट्टी की बधाई दी...
यूक्रेन की सरकारी आपातकाल सेवा के प्रमुख सेरही कुक ने टेलीग्राम पर लिखा कि सोमवार को सेंट निकोलस दिवस था। यह ऐसा अवसर है जबसे यूक्रेन में क्रिसमस की छुट्टियों की शुरुआत होती है। बच्चे आमतौर पर तकिए के नीचे छिपे हुए अपने पहले उपहार प्राप्त करते हैं, लेकिन रूसियों ने इस तरह से हमारे बच्चों को छुट्टी की बधाई दी। यूक्रेनी मानवाधिकार प्रमुख दिमित्रो लुबिनेट्स ने कहा, रात में जब हर कोई सपनों में चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहा होता है, तब एक आतंकी देश ने यूक्रेन को आतंकित करना जारी रखा।

बौखला गए हैं पुतिन : यूक्रेन
रूस करीब हफ्ते भर से यूक्रेन पर एक के बाद एक भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। सोमवार की सुबह किए गए हमलों से यूक्रेनी शहरों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई है। सड़कों पर रूस के हवाई हमलों के प्रति लोगों को सतर्क करने वाले बजते सायरन ने दहशत का माहौल बना दिया। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त बौखलाए हुए हैं और यूक्रेन को घुटने पर लाना चाहते हैं। उसने रूस के इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें