फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: मॉरीशस के बाद सिंगापुर में दिखी भोजपुरी संस्कृति की झलक, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Sun, 08 Sep 2024 02:43 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी

सार

भोजपुरी एसोसिएशन सिंगापुर (बीएएस) के अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि सिंगापुर में करीब 10 हजार से अधिक भारतीय रहते हैं। सिंगापुर में भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पहली बार भोजपुरी शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सिंगापुर में भोजपुरी मिठास कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : Bhojpuri Association of Singapore Facebook (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस के बाद सिंगापुर में भोजपुरी संस्कृति की झलक देखने को मिली। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में भोजपुरी शो मिठास का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी कलाकारों ने संगीत, नृत्य और नाट्य समेत तमाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। भोजपुरी एसोसिएशन सिंगापुर ने इसे संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल बताया। 

विज्ञापन


भोजपुरी एसोसिएशन सिंगापुर (बीएएस) के अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि सिंगापुर में करीब 10 हजार से अधिक भारतीय रहते हैं। सिंगापुर में भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पहली बार भोजपुरी शो का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी विश्व स्तर पर बढ़ रहे हैं। कई प्रोफेशनल्स अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहते हैं। ऐसे परिवारों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। कार्यक्रम में कई भोजपुरी परिवारों के बच्चों और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। अगले साल एक और मेगा शो की योजना बनाई जा रही है।

चतुर्वेदी ने कहा कि विश्व स्तर पर संस्कृति का जश्न मनाना जरूरी है। ताकि विदेश में पल बढ़ रही हमारी अगली पीढ़ी अपनी मातृभूमि और उसकी संस्कृति के बारे में जान सके। इसके लिए और भी प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विदेश में बढ़ते भारतीय समुदाय को देखते हुए भोजपुरी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने और भोजपुरी गीतों, नृत्यों, नाटकों के आयोजन और कार्यक्रमों के प्रसार की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भोजपुरी एसोसिएशन सिंगापुर (बीएएस) भोजपुरी कलाकारों को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। साथ ही भारत के प्रतिभाशाली भोजपुरी कलाकारों का भी सहयोग किया जा रहा है। उन्हें वैश्विक मंच पर कला का प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक सहायता दी जा रही है। इससे भोजपुरी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मॉरीशस के भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ. सरिता बूधू के नेतृत्व में भाग लिया। डॉ. सरिता ने भोजपुरी भाषा पर शोध किया है और कई किताबें लिखी हैं। डॉ.बुधू ने मॉरीशस के सरकारी स्कूलों के लिए भोजपुरी पाठ्यक्रम तैयार किया है। साथ ही उन्होंने कई में मॉरीशस में भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया था। उन्होंने अगले साल मॉरीशस में बड़े स्तर पर कार्यक्रम की योजना बनाई है। मॉरीशस में मराठी, तमिल, तेलुगु के साथ-साथ भोजपुरी व्यापक रूप से बोली जाती है। 

बता दें कि सिंगापुर में लगातार भारतीय कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। हाल ही में भारतीय संगीतकार ए आर रहमान ने यहां प्रस्तुति दी। अगले महीने गायक उदित नारायण और संगीत-जोड़ी विशाल और शेखर यहां अपने शो करेंगे। वहीं लोकप्रिय भारतीय हास्य अभिनेता वीर दास भी 30 अक्टूबर को सिंगापुर के कैपिटल थियेटर में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें