फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: सिंगापुर में कोविड-19 की नई लहर का खतरा, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या; मास्क पहनने की सलाह

Sat, 18 May 2024 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पांच से 11 मई के बीच कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या पिछले सप्ताह में 13,700 मामलों की तुलना में बढ़कर 25,900 हो गई। कोरोना महामारी के रोजाना आने वाले मामले 181 से बढ़कर लगभग 250 हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
सिंगापुर में कोविड-19 की नई लहर का खतरा - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने दुनिया के दूसरे देशों में भी डर पैदा करना शुरू कर दिया है। क्या यह कोरोना की एक और नई लहर की वापसी है, क्या फिर कोरोना से दुनिया में हाहाकार मचने वाला है। ऐसे कई सवाल हैं, जो लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसी बीच सिंगापुर कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से हैरान है। यहां कोविड-19 की नई लहर देखने को मिल रही है। लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पांच से 11 मई के बीच करीब 26000 मामले सामने आए। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने मास्क पहनने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 
सिंगापुर में एक नई लहर
मंत्री के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'हम एक नई लहर की शुरुआत देख रहे हैं, जहां यह लगातार बढ़ रही है। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि अगले दो से चार सप्ताह में लहर अपने चरम पर पहुंच सकती है। इसका मतलब साफ है कि जून के मध्य और अंत के बीच सिंगापुर में एक नई लहर देखने को मिलेगी।'

250 मरीज आ रहे हर दिन
स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) का कहना है कि पांच से 11 मई के बीच कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या पिछले सप्ताह में 13,700 मामलों की तुलना में बढ़कर 25,900 हो गई। कोरोना महामारी के रोजाना आने वाले मामले 181 से बढ़कर लगभग 250 हो गए हैं। 
विज्ञापन


घर पर देखभाल करने की सलाह
मंत्रालय ने कहा कि बिस्तर की क्षमता को बचाने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं। सार्वजनिक अस्पतालों को अपने गैर-जरूरी वैकल्पिक सर्जरी के मामलों को कम करने और उपयुक्त रोगियों को संक्रमणकालीन देखभाल सुविधाओं में स्थानांतरित करने को कहा गया है। साथ ही हल्के फुल्के बीमार व्यक्ति की घर पर देखभाल करने को कहा है। 

वरिष्ठ नागरिकों या गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को किया सतर्क
स्वास्थ्य मंत्री ने उन लोगों से आग्रह किया, जिन्हें गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा खतरा है। जैसे- 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्ति, चिकित्सकीय रूप से कमजोर व्यक्ति और वृद्ध देखभाल सुविधाओं के निवासी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, 'एक हजार बेड की क्षमता एक क्षेत्रिय अस्पताल के बराबर है। इसलिए मैं सोचता हूं कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को आने वाले समय के लिए खुद को तैयार करना होगा।'

उन्होंने सिंगापुरवासियों को बीमार होने पर मास्क पहनने और घर पर रहने तथा टीकाकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों या गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए साल में एक बार टीकाकरण कराना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें संक्रमण जल्दी चपेट में ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें