फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APAC: एशिया-प्रशांत में रहने के लिए सबसे खराब शहरों में PAK के कराची का नाम, जानें भारत के शहर लिस्ट में कहां

Mon, 14 Aug 2023 09:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

शहरों की रैकिंग स्वास्थ्य, शिक्षा, स्थिरता, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण सहित कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर की गई है। दुनिया में सबसे रहने योग्य इन 173 देशों की सूची में भारत के चार शहर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Singapore's Merlion Park - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में सबसे रहने योग्य शहरों की सूची जारी की गई है। इसमें भारत पाकिस्तान को पीछे छोड़ता दिख रहा है। एशिया प्रशांत (एपीएसी) की सूची में 173 शहरों का नाम शामिल है। इसमें ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को रहने के हिसाब से सबसे अच्छा शहर बताया गया है।

विज्ञापन


173 देशों की सूची
बता दें, शहरों की रैकिंग स्वास्थ्य, शिक्षा, स्थिरता, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण सहित कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर की गई है। दुनिया में सबसे रहने योग्य इन 173 देशों की सूची में भारत के चार शहर बेंगलुरु, चेन्नई, नई दिल्ली और मुंबई भी शामिल हैं। हालांकि, वहीं पाकिस्तान के शहर इस सूची में काफी नीचे दिखाई दिए हैं। 

यह है दूसरे, तीसरे नंबर पर
इकोनॉमिस्ट रिपोर्ट के अनुसार, वियना के बाद डेनमार्क का कोपेनहेगन ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और सिडनी सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वहीं, शीर्ष 10 में कनाडा के तीन शहर शामिल हैं। जापान के ओसाका ने 10वां स्थान हासिल किया है।

भारतीय शहर भी शामिल

रिपोर्ट में चार भारतीय शहर नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु एशिया-प्रशांत शहरों में 45 से 50वें स्थान पर हैं। रैंकिंग में सबसे नीचे खिसकने वाले 10 शहरों में से तीन यूके के एडिनबर्ग, मैनचेस्टर और लंदन और दो अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो हैं। लंदन एक साल पहले के मुकाबले 12 से गिरकर 46वें स्थान पर और न्यूयॉर्क 10वें से स्थान गिरकर 69वें स्थान पर आ गया।

पाकिस्तान की यह स्थिति

रिपोर्ट में, सबसे कम रहने योग्य शहर सीरीया की राजधानी दमिश्क है। यह करीब 10 सालों से अधिक समय से अपनी जगह बनाए रखा हुआ है। इसके अलावा जिन शहरों को खराब बताया गया है वो पाकिस्तान का कराची, जो 169 वें पर हैं। वहीं, पापुआ न्यू गिनी का पोर्ट मोरेस्बी 168 वें और बांग्लादेश का ढाका 167 वें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें