फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सिंगापुर ने भारत व अन्य देशों से आने वालों को दी राहत, अब 21 की बजाए 14 दिन का स्टे होम

Wed, 23 Jun 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर गुरुवार से अपने देश में आने वाले नागरिकों को बड़ी राहत देने जा रहा है। भारत समेत उच्च जोखिम वाले देशों से सिंगापुर आने वालों को अब सात दिन कम होम क्वारंटाइन रहना होगा।
 
विज्ञापन
singapore airlines - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत व क्षेत्र के अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। अब इन देशों के यात्रियों को 21 दिन की बजाए 14 दिन ही 'स्टे होम' नियम का पालन करना होगा। यह नियम गुरुवार से लागू होगा। इससे यात्रियों को एक हफ्ते कम होम क्वारंटाइन रहना होगा।  

विज्ञापन

 

चैनल न्यूज एशिया ने खबर दी कि इन यात्रियों को पीसीआर जांच के अलावा एंटीजन रैपिड टेस्ट (एआरटी) किट्स से खुद नियमित तौर पर जांच करनी होगी। मंत्रालय ने कहा कि हाल फिलहाल तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में काफी कम जानकारी थी, जिसमें संक्रमण की अवधि शामिल है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्च जोखिम वाले स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए घर में 21 दिन तक रहना अनिवार्य कर दिया था।


इन देशों को माना जाता है उच्च जोखिम वाला
ऑस्ट्रेलिया, ब्रूनेई, दारुस्सलाम, हांगकांग, मकाऊ, चीन और न्यूजीलैंड के अलावा भारत समेत सभी देशों को उच्च जोखिम वाले देश माना जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय सबूत और स्थानीय मामलों के आंकड़ों की समीक्षा की। विदेश तथा स्थानीय आंकड़ों से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित होता हो कि कोरोना के नए स्वरूप लंबे वक्त तक रहते हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर में आठ मई को उच्च जोखिम वाले स्थानों से आने वाले यात्रियों के लिए 21 दिन तक घर में रहने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद से सिंगापुर में 22 जून तक इस समूह के बीच संक्रमण के 270 मामले आए।

14 दिन में खत्म हो गया संक्रमण
मंत्रालय ने कहा कि इन सभी मरीजों में संक्रमण 14 दिन के भीतर खत्म हो गया। ऐसे में हम घर पर रहने की अवधि 21 दिन से घटाकर 14 दिन करेंगे। नए यात्रियों को सिंगापुर आने के तीसरे, सातवें और 11वें दिन घर में रहते हुए खुद ही एआरटी जांच करनी होगी। उन्हें सिंगापुर पहुंचने और घर पर रहने की अवधि खत्म होने से पहले 14वें दिन पीसीआर जांच भी करानी होगी। बहरहाल, उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें