सिंगापुर में भारतीय मूल के नागरिक पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि उसकी लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस मामले में भारतीय नागरिक के साथ ही चीनी मूल के एक नागरिक को भी आरोपी माना गया है। बता दें कि यह मामला 2019 का है।
सिंगापुर की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मूल के नागरिक सुरेश कुमार शनमुगम (62) और चीनी मूल के फिलिप लिम केंग लियांग (42) को कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिनियम के तहत को सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया था। बाद में जब उनकी लापरवाही के कारण बड़ी घटना हो गई और उनके खिलाफ आरोप लगे तो दोनों से सुरक्षा की जिम्मेदारी वापस ले ली गई।
सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता था भारतीय नागरिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नागरिक शनमुगम 63 मंजिला बिल्डिंग के वन रैफल्स प्लेस 1-एल्टीट्यूड रूफटॉप बार में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता था। जहां उसे पार्ट टाइम सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वहां लापरवाही बरतते हुए शनमुगम और फिलिप ने गोडोला पिट तक पहुंचने के लिए कुछ स्लैब हटा दिए थे। दोनों की लापरवाही के कारण पार्ट टाइम सुरक्षा अधिकारी के पद पर काम कर रहा शॉन तुंग मुन होन (26) चार मीटर गहरे गड्ढे में गिर गया था। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।
आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई मार्च 2020 में शुरू की गई थी, तब घटना के लिए जिम्मेदार 3 लोगों और 2 फर्मों को अदालत में पेश किया गया था। अब सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बार खुले फर्श के लिए उचित कदम नहीं उठा सका। जिस वजह से एक युवक की मौत हुई। मामले में तत्कालीन स्टेट कोरोनर पोन्नमपलम ने कहा था कि अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो हादसे को टाला जा सकता था।