फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर एयरलाइंस ने न्यूयॉर्क तक भरी सबसे लंबी दूरी की उड़ान, नॉन स्टॉप 19 घंटे का सफर बना रिकॉर्ड

Fri, 12 Oct 2018 10:52 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइंस
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करते हुए आपने कई लंबी दूरी की यात्रा की होगी, कई बार ये दूरी 24 घंटे से लेकर 48 घंटे की हो सकती है। लेकिन जब विमान से उड़ान भर यात्रा करने की बात होती है तो आप चंद घंटों में यात्रा पूरी कर लेते हैं। लेकिन सिंगापुर एयरलाइंस ने ट्रेन की तरह ही लंबी दूरी की उड़ान भर अपने आप में एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

विज्ञापन

सिंगापुर एयरलाइंस के ए350-900 अल्ट्रा लॉन्ग रेंज विमान ने गुरुवार को सिंगापुर से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी । इस उड़ान में सिंगापुर के जहाज को न्यूयॉर्क की 15 हजार 343 किमी की लंबी दूरी पूरी करने में इसे नॉन स्टॉप 19 घंटे लगेंगे। इस उड़ान को दुनिया में एक कीर्तिमान के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले दुनिया की अब तक की सबसे लंबी दूरी की उड़ान, 12 हजार 970 किमी. की थी जो कतर एयरवेज के विमान ने दोहा से ऑकलैंड के लिए भरा है। इसमें 17:40 घंटे लगते हैं। सिंगापुर एयरलाइंस ने सबसे लंबी दूरी की उड़ान की घोषणा इसी साल मई में की थी। 
विज्ञापन


बात करें इस विमान की सुविधाओं की तो इसमें 161 यात्रियों के बैठने और लेटने की जगह है। पहले यह क्षमता 253 की थी। बिजनेस क्लास के लिए विमान में 67 फ्लैट-बेड सीटें दी गई हैं और प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में 94 सीटें हैं। 
 

इसकी विमान की खास बात इसकी अत्याधुनिक तकनीक भी है। सिंगापुर एयरलाइंस की इस प्लेन में पहले के मुकाबले 25% फ्यूल कम लगेगी। फ्यूल की बढ़ती कीमतें देख 5 साल पहले इस रूट की फ्लाइट बंद कर दी गई थी। अब विमान की कार्बन फाइबर की स्पेशल बॉडी बनवाई गई है, जिससे 25% कम फ्यूल खर्च होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें