फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: सिख व्यक्ति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप, कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 04:19 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

कनाडा पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर को उसे एक महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हरप्रीत कौर गिल नाम की महिला को घायल अवस्था में पाया। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 40 वर्षीय सिख व्यक्ति को पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कनाडा पुलिस ने एक बयान में कहा है कि नविंदर गिल ने बीते दिनों 40 वर्षीय हरप्रीत कौर गिल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पति-पत्नी सरी (Surrey) में रहते थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 7 दिसंबर को एक महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हरप्रीत कौर गिल को घायल अवस्था में पाया। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। बयान में कहा गया है कि हत्या के आरोपी पति को घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया था। पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को फिर से जांच अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नवंबर से भारतीय मूल के तीन लोगों की हत्या
बता दें, कनाडा में नवंबर से अलग-अलग घटनाओं में भारतीय मूल के तीन लोगों की हत्या हुई। तीन दिसंबर को ओंटारियो प्रांत में 21 वर्षीय सिख महिला पवनप्रीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी दिन कनाडा के अलबर्टा प्रांत में भारतीय मूल के 24 वर्षीय सिख व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे पहले नवंबर में, ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हाई स्कूल पार्किंग में 18 वर्षीय भारतीय मूल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें