फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing in Russia : रूस के स्कूल में गोलीबारी, 13 की मौत, 21 घायल, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी

Mon, 26 Sep 2022 04:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

टास के अनुसार एक बंदूकधारी ने सोमवार को रूसी शहर इजेव्स्क के एक स्कूल में गोलियां चला दीं। समाचार एजेंसी एपी ने गोलीबारी में 9 लोगों के मारे जाने और 20 के घायल होने की खबर दी है। हमलावर ने खुद को गोली से उड़ा लिया।

 
विज्ञापन
रूस में हुई गोलीबारी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य रूस के इजेव्स्क में एक स्कूल में गोलीबारी की खबर आई है। इसमें 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 घायल हैं। यूक्रेन जंग के बीच इस खबर से सनसनी फैल गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास (TASS) ने यह खबर दी।  गोलीबारी की घटना इजेव्स्क के स्कूल नंबर 88 में हुई। हमलावर ने गोलीबारी क्यों की, यह अभी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार एक बंदूकधारी ने सोमवार को रूसी शहर इजेव्स्क के एक स्कूल में गोलियां चला दीं। टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर एक बयान में क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा व राहत व बचाव टीमें पहुंच गई हैं। गवर्नर ने बताया कि हमलावर ने खुद को गोली से उड़ा लिया है। घायलों में 14 बच्चे और सात वयस्क शामिल हैं। उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जांद्र ब्रेचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली।

गर्वनर ने बताया कि जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। समिति ने बताया कि बंदूकधारी ने काले रंग की ‘टी-शर्ट’ पहन रखी थी, जिस पर ‘‘नाजी चिह्न’’ बने थे। इस बारे में अभी और कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। इझेवस्क में करीब 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन


अमानवीय आतंकी हमला : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे अमानवीय आतंकी हमला बताते हुए कड़ी निंदा की। अल-जजीरा के मुताबिक, मीडिया से वार्ता में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, राष्ट्रपति स्कूल पर आतंकी हमले में बच्चों समेत नागरिकों की मौत के बाद गहरे शोक में हैं। राष्ट्रपति ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें