फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा में यहूदी स्कूल में गोलीबारी, इस साल यह ऐसी दूसरी घटना; ट्रूडो बोले- इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे

Sun, 13 Oct 2024 08:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह इस घटना से बहुत परेशान हैं। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब यहूदी लोग यहूदी धर्म में साल के सबसे पवित्र दिन योम किप्पुर का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में यहूदी स्कूल में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, टोरंटो में एक यहूदी स्कूल में शनिवार को फायरिंग की गई। यह इस साल यहूदी स्कूल में दूसरी गोलीबारी की घटना है। बता दें कि कनाडा में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से ही यहूदी विरोधी हमलों में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, बैस चाया मुश्का गर्ल्स स्कूल में सुबह एक वाहन से गोलीबारी की गई। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। इस दौरान स्कूल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। टोरंटो के नॉर्थ यॉर्क इलाके में स्थित स्कूल को मई में इसी तरह की घटना में निशाना बनाया गया था। पुलिस का मानना है कि दोनों गोलीबारी की घटना के तार आपस में जुड़े हुए हैं।

जस्टिन ट्रूडो ने जताया दुख
घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह इस घटना से बहुत परेशान हैं। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब यहूदी लोग यहूदी धर्म में साल के सबसे पवित्र दिन योम किप्पुर का जश्न मना रहे हैं। ट्रूडो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरा दिल उन छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों के लिए दुखी है जो आज भयभीत और आहत हैं। उन्होंने कहा कि यहूदी-विरोधी भावना घृणा का एक खतरनाक रूप है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


यहूदी-विरोधी गतिविधियां दोगुनी से अधिक हुईं
यहूदी संगठन बी'ने ब्रिथ कनाडा की ओर से मई में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 और 2023 के बीच देश में यहूदी-विरोधी गतिविधियां दोगुनी से अधिक हो गई हैं। नवंबर 2023 में मॉन्ट्रियल में एक यहूदी स्कूल में एक ही सप्ताह में दो बार गोलीबारी की गई, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें