फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में दो की मौत, एक पुलिसकर्मी समेत चार घायल

Tue, 26 Oct 2021 08:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और शॉपिंग मॉल को भी खाली करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में छानबीन जारी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राज्य इदाहो स्थित बोइस शहर में सोमवार को बड़ी वारदात हो गई। यहां एक शॉपिंग मॉल के अंदर एक हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में छानबीन जारी है। 

विज्ञापन


बोइस पुलिस प्रमुख रेयॉन ली ने बताया कि फिलहाल शॉपिंग मॉल को खाली करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। उन्होंने हमलावर के बारे में और कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

पुलिस अधिकारी रेयॉन ली ने बताया कि हमें सोमवार को करीब डेढ़ बजे हमले की सूचना मिली थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो एक व्यक्ति को गोली लगी थी और वह जमीन पर पड़ा था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने हमलावर की पहचान की और उसके साथ क्रॉस फायरिंग की गई, जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया। हालांकि, संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक सामने आया है कि हमले में एक ही व्यक्ति शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें