रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की घटना कैंपस के मैस में हुई है। हमलावर ने छात्रावास की खिड़की से गोलियां चलाईं। एक व्यक्ति के कलाई और दूसरे के पैर में चोट लगी है।
बाल्टीमोर की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में कल रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की घटना कैंपस के मैस में हुई है। हमलावर ने छात्रावास की खिड़की से गोलियां चलाईं। एक व्यक्ति के कलाई और दूसरे के पैर में चोट लगी है। हालांकि, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
बाल्टीमोर पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि चोटें जानलेवा नहीं हैं। वहीं, पुलिस ने लोगों से घरों में रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि हमलावर फिलहाल फरार है, इसलिए लोग घरों में सुरक्षित रहें।