फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक: शिया धर्मगुरु अल-सद्र ने सरकार विरोधी प्रदर्शन से समर्थन लिया वापस

Sun, 26 Jan 2020 02:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुकतदा अल-सद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इराक के सरकार विरोधी प्रदर्शनों को शनिवार को तब झटका लगा जब शक्तिशाली शिया धर्मगुरु मुकतदा अल-सद्र ने आंदोलन से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिणी हिस्से में प्रदर्शनकारियों के जमावड़ा वाले इलाकों में लगाए गए तंबुओं को आग के हवाले कर दिया। वहीं बगदाद में प्रदर्शनकारियों के कब्जे वाली चौकियों को खाली करा दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, अल-सद्र के अनुयायियों और मिलिशिया समूह की मौजूदगी ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों व अन्य अज्ञात समूहों से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार खड़ी की हुई थी। अब इन लोगों के चले जाने से चार महीने से जारी आंदोलन कमजोर पड़ गया है।

बता दें कि इराक में  भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार शाम एक ट्वीट में, अल-सद्र ने बगदाद के तहरीर चौक में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की थी। अमेरिका विरोधी रैली के बाद अल-सद्र ने यह ट्वीट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें