फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Climber: गलत रस्सी पकड़ने पर गहरी खाई में गिरे थे पर्वतारोही अनुराग मालू, शेरपा गाइड ने दी जानकारी

Sun, 23 Apr 2023 11:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीय अनुराग सोमवार को तीसरे कैंप से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की उंचाई से गिर जाने के बाद लापता हो गए थे। अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है और अपने दुर्गम इलाके के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू के साथ अभियान में शामिल एक शेरपा गाइड ने रविवार को कहा कि उन्होंने चढ़ाई के दौरान गलत रस्सी पकड़ ली थी। इसकी वजह से वह गहरी खाई में जा गिरे थे। इसके बाद उन्हें चमत्कारिक ढंग से बचा लिया गया था।
विज्ञापन


राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीय अनुराग सोमवार को तीसरे कैंप से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की उंचाई से गिर जाने के बाद लापता हो गए थे। अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है और अपने दुर्गम इलाके के लिए जाना जाता है। चीपल शेरपा ने यहां संवाददाताओं से कहा, पहाड़ पर चढ़ने या उतरने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी को पकड़ने के बजाय, उन्होंने सामान ले जाने के लिए उपयोग की जाने वाली रस्सी पकड़ ली थी। यह रस्सी बहुत छोटी थी और इसमें कोई जोड़ भी नहीं था। अनुराग के भाई आशीष मालू ने कहा कि अनुराग का काठमांडो के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और सुधार के संकेत दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें