एक और यूजर ने लिखा- इमरान खान को हटाए जाने के बाद अफरीदी, आतंकी देश पाकिस्तान के अगले पीएम बनेंगे।
एक यूजर ने अफरीदी और गफूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगले प्रधानमंत्री बनने की ओर?’
बता दें कि अफरीदी ने ट्वीट कर लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की थी। अफरीदी ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि कश्मीर में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। उन्होंने रैली में भारत का बिना नाम लिए कहा कि हम सबको होशियार हो जाना चाहिए। जब तक हम होशियार नहीं होंगे, एक कौम नहीं होंगे ये लोग हम लोगों पर ऐसे ही जुल्म करते रहेंगे।'