Cango: किंशासा के निकट एक नदी में नाव पलट जाने से 86 यात्रियों की मौत हो गई। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी के हवाले से बयान में कहा गया कि नाव में 271 यात्री सवार थे।
कांगो की राजधानी किंशासा के निकट एक नदी में नाव पलट जाने से 86 यात्रियों की मौत हो गई। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी के हवाले से बयान में कहा गया कि नाव में 271 यात्री सवार थे। नाव सोमवार देर रात माई-न्डोम्बे प्रांत में क्वा नदी में पलट गई।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र समर्थित रेडियो ओकापी ने मुशी जिले के जल आयुक्त रेन मेकर के हवाले से बताया कि नाव 271 यात्रियों को लेकर किंशासा जा रही थी, तभी इंजन में खराबी आ गई और नाव पलट गई। हादसे में 86 यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि 185 तैरकर किनारे पर पहुंचने में सफल रहे।