फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 44 लोगों की मौत, नौ लापता; सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 80000 से ज्यादा लोग

Thu, 31 Jul 2025 05:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।

सार

China: बीजिंग में इस हफ्ते भारी बारिश और बाढ़ से 44 लोगों की मौत हो गई और नौ अब भी लापता हैं। हजारों लोग विस्थापित हुए, सड़कें और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। राहत कार्यों के लिए सरकार ने सहायता राशि जारी की है।
विज्ञापन
चीन में बाढ़ से हालात खराब - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजिंग में बीते हफ्ते हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण 44 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बीते चार दिनों से बीजिंग में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बारिश ने सड़कों को नुकसान पहुंचाया, बिजली आपूर्ति बाधित की और हजारों लोगों को घर खाली करने पर मजबूर कर दिया। सरकारी शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, मौतें बीजिंग के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों मियुन और यानछिंग जिलों में हुईं। यहां शनिवार से भारी बारिश शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें: पीएम शरीफ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को 'ऐतिहासिक' बताया, ट्रंप की भारत को चिढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आदेश दिया था कि बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। केवल बीजिंग में ही 80,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। बारिश के कारण 31 सड़क मार्ग टूट गए और 136 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन


चीन के वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को 350 मिलियन युआन (लगभग 49 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि नौ प्रांतीय क्षेत्रों को राहत कार्यों के लिए दी, जिनमें बीजिंग भी शामिल है। इसी दिन राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने बीजिंग में राहत कार्यों के लिए 200 मिलियन युआन (लगभग 28 मिलियन डॉलर) की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें