फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lithuania PM: लिथुआनिया के प्रधानमंत्री गिनटॉटस ने दिया इस्तीफा, घोटालों की जांच और जनविरोध के चलते लिया फैसला

Thu, 31 Jul 2025 02:10 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विनियस

सार

लिथुआनिया के प्रधानमंत्री गिनटॉटस पलुकस ने कारोबारी घोटालों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनकी रिश्तेदारों की कंपनी पर छापेमारी और ईयू फंड के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। अब पार्टी नए प्रधानमंत्री के चयन पर विचार कर रही है और कई नामों की चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
गिनटॉटस पलुकस ने लिथुआनिया के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा। - फोटो : X-@g_paluckas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिथुआनिया में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत प्रधानमंत्री गिनटॉटस पलुकस ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, वे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख भी थे और इन दोनों पदों से हटने का फैसला उन्होंने बढ़ते राजनीतिक दबाव और निजी कारोबारी लेनदेन की जांच के चलते लिया है। राष्ट्रपति गितानास नाउसैडा ने पुष्टि की कि पलुकस ने उन्हें फोन कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी और उन्होंने इस फैसले को सही दिशा में लिया गया कदम बताया।

विज्ञापन


इस राजनीतिक संकट की शुरुआत तब हुई जब ‘डेमोक्रेटिक यूनियन फॉर लिथुआनिया’ के नेता और संसद (सेइमास) के अध्यक्ष साउलियस स्कवर्नेइलिस ने कहा कि उनकी पार्टी पलुकस के प्रधानमंत्री बने रहने की स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन में नहीं रहेगी। इसके बाद राष्ट्रपति से मुलाकात और दबाव के बीच पलुकस के इस्तीफे का रास्ता साफ हो गया। पार्टी की कार्यकारिणी से भी इस्तीफे को मंजूरी देने की संभावना है।

जांच एजेंसियों ने की छापेमारी
गुरुवार सुबह लिथुआनिया की फाइनेंशियल क्राइम इन्वेस्टिगेशन सर्विस (एफएनटीटी) ने पलुकस की सालियों की कंपनी 'डनकोरा' पर छापा मारा। यह कंपनी यूरोपीय संघ से सब्सिडी लेकर 'गार्निस' नाम की उस कंपनी से बैटरी सिस्टम खरीद रही थी जिसमें खुद पलुकस की हिस्सेदारी है। इससे पहले भी मीडिया रिपोर्टों में कई ऐसे कारोबारी सौदों का खुलासा हुआ था, जो उनके प्रधानमंत्री रहते हुए हुए थे।
विज्ञापन


लेनदेन और अघोषित संपत्तियों पर भी सवाल
जांच में सामने आया कि पलुकस ने 2012 में एक संपत्ति उस कारोबारी से खरीदी थी जिससे उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई संबंध होने से इनकार किया था। इसी तरह, उनकी पूर्व कंपनी ‘सागर्टा’ ने बड़ी रकम का कर्ज लिया था जिसे अब तक चुकाया नहीं गया। इसके अलावा, एक और रिपोर्ट में बताया गया कि पलुकस ने 2012 में एक सरकारी प्लॉट पर छूट में फ्लैट खरीदा था और 16,500 यूरो के जुर्माने में से करीब 4,900 यूरो ही 2025 में जाकर चुकाए।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित; लेमूर एयरबेस के पास हुआ हादसा

कौन बन सकता है अगला प्रधानमंत्री?
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, अगर पलुकस को समर्थन नहीं मिलता है तो कई नामों पर विचार हो सकता है। इनमें सेइमास के डिप्टी स्पीकर जुयोसास ओलेकास, विलनियस जिले के मेयर रॉबर्ट डुचनविच और जॉनावा के मेयर मिंडौगस सिंकविचियस शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा मंत्री इंग्गा रुगिनिएने का नाम भी चर्चा में है। एक प्रस्ताव यह भी है कि ओलेकास प्रधानमंत्री बनें और सिंकविचियस पार्टी का नेतृत्व संभालें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ट्रंप की पुरानी आदत है पहले तनाव पैदा करना फिर खुद समाधान बताना’, बोले पूर्व अमेरिकी अधिकारी

पार्टी के समर्थन और विरोध के बीच फैसला
पलुकस ने इस्तीफा देने से पहले दो हफ्ते की छुट्टी ली थी। इस दौरान सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनके समर्थन में बयान जारी किया था, लेकिन जनता और सहयोगी दलों के विरोध को देखते हुए अंततः उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए किसी भी गलत काम से इनकार किया है। अब उनकी जगह कौन लेगा, इस पर फैसला राष्ट्रपति और संसद के अनुमोदन के बाद होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें