फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में हिमस्खलन से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Sat, 24 Jan 2026 12:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिमस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक नौ साल का बच्चा बच गया। 36 घंटे से लगातार बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई सड़कें बंद हो गईं, यात्री फंसे और बिजली तथा राहत कार्य भी ठप हो गए। पढ़िए रिपोर्ट-
 
विज्ञापन
हिमस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में भारी बर्फबारी के कारण हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। हिमस्खलन के कारण उनका पूरा घर बर्फ में दब गया। 
विज्ञापन


डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्फबारी के कारण शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया। कई सड़कें बंद हो गईं, यात्री फंस गए और भीषण ठंड के बीच बिजली और राहत कार्य प्रभावित हुए। शुक्रवार दोपहर खैबर पख्तूनख्वा के चितराल जिले के दक्षिणी इलाके में स्थित सेरीगल गांव के एक घर को हिमस्खलन ने अपनी चपेट में ले लिया। 

ये भी पढ़ें: दावोस में PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने पहनी बुलेटप्रूफ जैकेट? वीडियो पर उड़ी खिल्ली, यूजर्स बोले- धुरंधर देख ली
विज्ञापन


कैसे हिमस्खलन के चपेट में आया घर?
  • निचले चितराल के उपायुक्त हाशिम अजीम ने बताया कि मलबे से सभी मृतकों के शव निकाल लिए गए।
  • उन्होंने बताया कि इस हादसे में नौ साल का एक बच्चा बच गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • इलाके में 20 इंच से अधिक बर्फबारी हुई थी।
  • पास के चरागाह से भारी मात्रा में हिमस्खलन हुआ और पहाड़ी गांव में स्थित अकेले घर को अपने साथ बहा ले गई। 

हिमस्खलन से कितने लोगों की मौत हुई और क्या असर पड़ा?
मृतकों की पहचान बाचा खान, उनकी पत्नी, तीन बेटे, दो बेटियां और दो बहुओं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बीच वाले कमरे में खाना खा रहे थे। चितराल घाटी में अरंदू से लेकर ब्रोघिल तक 36 घंटे से अधिक समय तक लगातार बर्फबारी होती रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मानवाधिकार परिषद में ईरान के साथ खड़े हुए भारत-पाकिस्तान और चीन; किया ऐसा काम, US और पश्चिमी देश चौंके

कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे हजारों यात्री करीब 18 घंटे तक फंसे रहे। शुक्रवार शाम को बर्फ हटाए जाने के बाद कुछ जगहों पर यातायात बहाल हो सका। ऊपरी और निचले चितराल की कई सड़कें अब भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें