फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Bus Accident: सऊदी अरब में पुल से टकराने के बाद यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 20 की मौत

Tue, 28 Mar 2023 05:49 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

Saudi bus crash: बताया गया है कि दुर्घटना यमन की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी असीर प्रांत में वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। बस में सवार यात्री उमरा करने के लिए मक्का शहर जा रहे थे।
विज्ञापन
Saudi Bus Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने बताया कि दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अधिकांश तीर्थ यात्री हैं, जो पवित्र रमजान महीने में उमरा (इस्लाम धर्म में एक तरह की पूजा) करने के लिए मक्का शहर जा रहे थे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुल से टकराने और पलटने के बाद बस में भीषण आग लग गई थी। घटना के फुटेज टीवी पर प्रसारित किए गए हैं, जिसमें बस पूरी तरह जली दिखाई दे रही है। बताया गया है कि दुर्घटना यमन की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी असीर प्रांत में वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। हादसा रमजान के पहले हफ्ते में हुआ। जब कई लोग पवित्र रमजान महीने के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ रात्रि भोज का आनंद लेने के लिए यात्रा करते हैं।

दक्षिणी सूबे असीर में हुए इस हादसे से मक्का व मदीना शहरों में हज यात्रियों को सुरक्षित ले जाने में पेश आने वाली चुनौतियां उजागर हुई हैं। रमजान में उमराह के लिए दुनियाभर से मुस्लिम तीर्थयात्री आते हैं। सऊदी सरकार से जुड़े चैनल अल-एखबारिया के अनुसार, इस हादसे में मरने वाले अलग-अलग देशों के नागरिक थे।
विज्ञापन


पहाड़ों से होकर गुजरती है सड़क
सऊदी मीडिया के मुताबिक, यह हादसा असीर प्रांत में 14 किलोमीटर लंबी अकबत शार रोड पर हुआ। यह सड़क पहाड़ों से होकर गुजरती है जिसमें 11 सुरंगें और 32 पुल हैं। यह बस भी एक पुल से गुजरते हुए दुर्घटना का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें