फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US China Relation: चीन से निपटने के लिए अमेरिकी संसद में कई विधेयक पेश

Sat, 20 Feb 2021 01:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने अमेरिकी संसद में एक दर्जन से ज्यादा बिल पेश किए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चीन के बढ़ते प्रभाव और अमेरिका के अहम बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने अमेरिकी संसद में एक दर्जन से ज्यादा बिल पेश किए।

विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा दौर में चीन और अमेरिका के रिश्ते काफी निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। व्यापार, कोरोना वायरस की उत्पत्ति और दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की आक्रामक गतिविधियों को लेकर वाशिंगटन कई बार आपत्ति दर्ज करा चुका है।

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण के बाद अमेरिकी संसद में चीन के खिलाफ इतने बड़े पैमाने पर बिल पेश किए गए। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय चीन-अमेरिकी रिश्ते काफी बिगड़ गए थे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कोरोना वायरस के प्रसार के लिए चीन को सीधेतौर पर जिम्मेदार ठहराया था। सीनेटर रिक स्कॉट ने ‘ताइवान इनवेशन प्रिवेंशन एक्ट’ पेश करते हुए ताइवान को चीन के आक्रमण से बचाने के साथ वाशिंगटन-ताइपे संबंधों को मजबूत बनाने की बात कही है। सांसद मार्क ग्रीन ने पांच बिल पेश किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैन्य और आर्थिक ताकत के तौर पर कम्युनिस्ट चीन का उदय आज अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। सांसद जिम बैंक्स ने भी पांच बिल पेश करते हुए कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता को सबसे बड़ा खतरा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें