शिकागो के साउथ साइड में स्थित एंगलेवुड में गोलीबारी में सात व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में 39 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर मंगलवार सुबह तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया था और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते रविवार को ईस्टर के दिन शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।