फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने से 7 लोगों की मौत, 23 लोग गंभीर बीमार

Sat, 03 Apr 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

  • कोरोना के ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी तबीयत
  • वैक्सीन लेने वाले मरीज के सिर में ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन लेने से 7 लोगों की मौत हो गई । जबकि 23 लोग गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं।  ब्रिटेन में कोरोना के ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने के बाद 30 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी । ब्रिटेन के मेडिकल अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद सभी के सिर में ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत आने लगी। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन

 

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर यूरोपीय देशों ने बैन लगाया था
दरअसल, पिछले महीने मार्च में कुछ यूरोपीय देशों ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल को इस भय से रोक लगा दिया था। लोगों को आशंका थी कि इस वैक्सीन लगाने से रक्त में थक्का जम जाता है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि वैक्सीन पर रोक लगाने का कोई मतलब नहीं है।  डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा, 'हां, हमें एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए। ऐसा कोई कारण नहीं है कि इसका उपयोग न किया जाए।
12 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 12 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस जानलेवा महामारी की वजह से अब तक कुल 27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें