फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयू सांसद बोले- पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाने का अधिकार नहीं

Wed, 04 Mar 2020 04:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

यूरोपीय संसद के सदस्यों ने कश्मीर पर पाकिस्तान के नापाक इरादों की जमकर आलोचना की है। यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों ने कहा कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाने का अधिकार नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मसला है। सांसदों ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन किया। साथ ही कश्मीर पर पाकिस्तान के बयानों को भी खारिज कर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमा पार आतंकवाद रोकने के प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर की स्थिति पर चर्चा और आकलन करने के लिए सोमवार को जिनेवा प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सांसदों ने अपनी बात भारत के पक्ष में रखी। सांसद जियाना गैंसिया ने पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर की झूठी तस्वीरें पेश करने के लिए इस्लामाबाद की जमकर आलोचना की।

पूर्व सांसद और ब्रिटेन के ब्रेग्जिट पार्टी के सदस्य नाथन गिल ने भी कहा, भारत के आंतरिक मसलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का अधिकार पाकिस्तान को कैसे मिल सकता है? जब फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ता है तो कोई रोना-धोना नहीं करता, लेकिन जब भारत ऐसा करता है तो तनाव पैदा करने की कोशिश की जाती है, जबकि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला है।
विज्ञापन

 

अनुच्छेद 370 खत्म करना समय की जरूरत: कश्मीरी कार्यकर्ता

कश्मीर की महिला अधिकार कार्यकर्ता तहमीना सैयद ने कहा, मैं एक ऐसी जगह से आती हूं जिसे स्वर्ग कहा जाता है। लेकिन इस स्वर्ग को आतंकियों ने नष्ट कर दिया है। सीमा पार आतंकवाद और कश्मीर में आतंकवाद से छुटकारा पाने के लिए अनुच्छेद 370 निरस्त करना समय की अपरिहार्य जरूरत थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें