फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia’s Papua region: अलगाववादियों ने न्यूजीलैंड के पायलट को किया रिहा, 19 महीनों से बना रखा था बंधक

Sat, 21 Sep 2024 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

फ्री पापुआ मूवमेंट के एक क्षेत्रीय कमांडर एगियानस कोगोया के नेतृत्व वाली स्वतंत्रता सेनानियों ने पिछले साल सात फरवरी को फिलिप मेहरटेंस का अपहरण किया था। कोगोया ने पहले कहा कि जब तक इंडोनेशिया सरकार पापुआ को एक संप्रभु देश बनने की अनुमति नहीं देती, तब तक वे फिलिप को रिहा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड पायलट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशांत पापुआ क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से बंधक बनाए गए न्यूजीलैंड के पायलट को अलगाववादी विद्रोहियों से छोड़ दिया। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बंधक बनाए पायलट की पहचान फिलिप मार्क्स मेहरटेंस के तौर पर की गई है, जो क्राइस्टचर्च के रहने वाले हैं। वह इंडोनेशिया एविएशन कंपनी सुसी एयर के लिए काम करते हैं। अलगाववादी विद्रोहियों ने शनिवार को फिलिप को कार्टेन्ज पीस टास्कफोर्स को सौंप दिया। बता दें कि कार्टेन्ज पीस टास्कफोर्स इंडोनेशिया की सुरक्षा बल है। 
विज्ञापन


टास्कफोर्स के प्रवक्ता बायु सुसेनो ने कहा, "वह हमें अच्छे स्वास्थ्य के साथ मिले। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए तिमिका ले जाया गया है।" फ्री पापुआ मूवमेंट के एक क्षेत्रीय कमांडर एगियानस कोगोया के नेतृत्व वाली स्वतंत्रता सेनानियों ने पिछले साल सात फरवरी को फिलिप मेहरटेंस का अपहरण किया था। कोगोया ने पहले कहा कि जब तक इंडोनेशिया सरकार पापुआ को एक संप्रभु देश बनने की अनुमति नहीं देती, तब तक वे फिलिप को रिहा नहीं करेंगे। हालांकि, इस बीच वेस्ट पापुआ लिबरेशन आर्मी ने कहा था कि वे फिलिप को एक साल तक बंधक बनाने के बाद रिहा कर देंगे।

नेयूजीलैंड सरकार ने बताया कि फिलिप मेहरटेंस, जिन्हें इंडोनेशिया के पापुआ में बंधक बनाया गया था, उन्हें अब छोड़ दिया गया है। विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने एक बयान जारी कर मेहरटेंस की रिहाई पर राहत व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिलिप मेहरटेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं। वह अब अपने परिवार से बात करने के लिए सक्षम हैं। यह उनके परिवारवालों और दोस्तों के लिए राहत की खबर होगी।" विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले 19 महीने से सरकारी एजेंसियां फिलिप मेहरटेंस को वापस लाने के लिए इंडोनेशियाई अधिकारियों के संपर्क में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें