फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़े होने की असल वजह आई सामने, वैज्ञानिक ने बताया- कैसे बने रह सकते हैं उम्र भर जवान

Mon, 06 Jul 2020 03:24 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PIXABAY
विज्ञापन

आपका जन्म होता है, आप जवान होते हैं और अंततः आप बूढ़े हो जाते हैं। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो बूढ़ा होना चाहता है। दुनियाभर से खबरें सामने आती रहती हैं कि वैज्ञानिक लोगों को जवान बनाए रखने के लिए अध्ययन और शोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक शोध अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्याल में हो रहा था। यहां वैज्ञानिकों ने उन कारणों का पता लगाया है, जिससे मानव बूढ़ा हो जाता है। दरअसल, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया है कि बुढ़ापे को दूर करने का असल राज हमारी हड्डियों में छिपा हुआ है। 


विश्वविद्याल के जेनेटिक्स विभाग के प्रमुख प्रोफेसर गेर्रार्ड कारसेंटी पिछले 30 सालों से इस विषय पर अध्ययन कर रहे थे। आखिरकार इतनी कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह जानने में मदद मिली है कि हड्डियों में लोगों के बूढे़ होने का राज छिपा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर को 40 फीसदी तक कम कर सकता है मास्क: अध्ययन

कारसेंटी ने हड्डियों में पैदा होने वाले हार्मोन 'ऑस्टियोकेल्सिन' पर शोध किया। शोध के दौरान उन्होंने पाया कि ऑस्टियोकेल्सिन हड्डियों के अंदर पुरानी कोशिकाओं को हटाता है और नई कोशिकाओं को बनने में मदद करता है। शोध में उन्होंने पाया कि इस प्रक्रिया की वजह से हमारा कद बढ़ता है। इसके लिए उन्होंने चूहों में इस हार्मोन का जीन निकाल कर परीक्षण किया। 

प्रोफेसर कारसेंटी ने बताया कि हड्डियों के भीतर मौजूद हार्मोन भी हमारे शरीर पर कई तरह के प्रभाव डालते हैं। उन्होंने बताया कि पहले विशेषज्ञों का मानना था कि हड्डियों का मुख्य कार्य शरीर को खड़ा रखना है, लेकिन शोध में कुछ और ही सामने आया है। 

उन्होंने बताया कि हड्डियों के भीतर मौजूद कोशिकाएं हमारे शरीर की अन्य कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करती हैं। हड्डियां स्वयं ही हार्मोन तैयार करती हैं, इसके बाद इसकी मदद से शरीर के दूसरे अंगों को संकेत भेजती हैं। इसी प्रक्रिया की वजह से हम व्यायाम कर पाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस शोध के माध्यम से बुढ़ापा रोकने और याददाश्त बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन


प्रोफेसर ने बताया कि शरीर में ऑस्टियोकेल्सिन को बढ़ाकर बुढ़ापा आने से रोका जा सकता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना होगा, ताकि ऑस्टियोकेल्सिन बनते रहें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें