फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बाद अब ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज की वैक्सीन का दूसरा ट्रायल शुरू

Mon, 27 Jul 2020 06:31 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्सा
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बाद अब ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन कोवासी1 (सीओवीएसी1) का दूसरे चरण का परीक्षण मनुष्यों पर शुरू हो गया है। ब्रिटेन की सरकार ने यूनिवर्सिटी को वैक्सीन के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है। जानकारी के अनुसार पहले चरण में वैक्सीन का 90 लोगों पर अध्ययन किया जा चुका है जिसमें सकारात्मक और सुरक्षित परिणाम मिले हैं। 
विज्ञापन


अब दूसरे चरण का ट्रायल 200 लोगों पर होगा। वायरस के जेनेटिक मैटेरियल से तैयार इस वैक्सीन को मनुष्य के शरीर में लगाया जाएगा। इसके बाद वायरस के बाहरी हिस्सा जिसे स्पाइक प्रोटीन कहते हैं वो शरीर को इम्युन सिस्टम सक्रिय करने के लिए निर्देशित करेगा और वायरस खत्म हो जाएगा। 

छह अस्पतालों में किया जाएगा परीक्षण...इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन की वैक्सीन के दूसरे चरण का परीक्षण छह स्थानों पर होगा। इसमें 18 से 75 वर्ष के 200 लोग शामिल होंगे। ट्रायल को लीड कर रही डॉ. कैटरीना पोलॉक का कहना है कि पहले चरण के परिणाम बेहतर आने के बाद अब 200 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। इसी तरह प्रो. रॉबिन शैटॉक का कहना है कि पहले चरण में जो परिणाम सामने आया है उससे हमारी उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें