फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: सिएटल में भारत नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा, 2002 बैच के IFS अधिकारी प्रकाश गुप्ता होंगे महावाणिज्य दूत

Sat, 04 Nov 2023 11:21 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल (अमेरिका)

सार

अमेरिका के प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्र सिएटल में भारत नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा। इस महीने के अंत तक नया वाणिज्य दूतावास चालू होगा। 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी प्रकाश गुप्ता मिशन में महावाणिज्य दूत होंगे।
विज्ञापन
भारत और अमेरिका - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान सिएटल में नया वाणिज्य दूतावास खोलने का एलान किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ संयुक्त बयान में नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा हुई थी। सात साल पहले पहली बार की गई घोषणा को अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन


2016 में घोषणा, अब दूतावास खोलने की तैयारी
विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी प्रकाश गुप्ता मिशन में महावाणिज्य दूत होंगे। गुप्ता वर्तमान में विदेश मंत्रालय में यूएनपी (संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक) प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि भारत ने 2016 में सिएटल में वाणिज्य दूतावास खोलने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

करीब चार महीने पहले मोदी-बाइडन की मुलाकात
इस मामले से परिचित लोगों ने शनिवार को कहा कि भारत जल्द ही अमेरिका के सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने के लिए तैयार है। बीते जून में वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच वार्ता के बाद दोनों देशों के संयुक्त बयान में इस साल के अंत में सिएटल में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का संचालन होने का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन


अहमदाबाद और बंगलूरू में अमेरिका की रुचि
भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान के मुताबिक, "हमारी रणनीतिक साझेदारी में तेजी से वृद्धि और यात्रा की मांग के अनुरूप, दोनों पक्ष एक-दूसरे के देशों में नए वाणिज्य दूतावास खोलने का इरादा रखते हैं।" अमेरिका ने भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले शहर बंगलूरू के साथ-साथ गुजरात के बड़े शहर अहमदाबाद दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने की प्रक्रिया शुरू करने में रुचि दिखाई थी।

दोनों देशों की सहमति से खुलेंगे वाणिज्य दूतावास
संयुक्त बयान में कहा गया, "भारत इस साल के अंत में सिएटल में अपने नए वाणिज्य दूतावास को चालू करने के लिए कदम उठाएगा। अमेरिका में संयुक्त रूप से पहचाने गए स्थानों पर दो नए वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें