फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: मीडियाकर्मी हरदीप सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, स्कॉटलैंड में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 10:28 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन में एक मीडियाकर्मी पर योन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं और उसे बुधवार को स्कॉटलैंड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में एक मीडियाकर्मी पर योन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं और उसे बुधवार को स्कॉटलैंड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी का नाम हरदीप सिंह कोहली है, उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच चल रही थी। 

विज्ञापन


पुलिस स्कॉटलैंड ने इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी लेकिन बताया कि हरदीप सिंह कोहली जो 54 साल का है, उसको कथित यौन अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। स्कॉटलैंड के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक मीडिया संस्थान में काम कर चुके हरदीप सिंह कोहली को यौन अपराधों के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया गया है और उस पर आरोप लगाए गए हैं।

आगे प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें तय तारीख में अदालत में पेश होने के वादे पर रिहा कर दिया गया है। एक रिपोर्ट प्रोक्यूरेटर फिस्कल को सौंप दी गई है। बता दें कि एक प्रोक्यूरेटर फिस्कल जिसे कभी-कभी पीएफ या फिस्कल भी कहा जाता है। स्कॉटलैंड में एक सरकारी अभियोजक है , जिसके पास राजकोषीय जुर्माना लगाने की शक्ति है।
विज्ञापन


हरदीप सिंह कोहली पर 20 से अधिक महिलाओं से यौन रूप से अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है। जब ऐसी कई शिकायतें सामने आने आईं तो स्कॉटलैंड पुलिस ने मामले की जांच की। कुछ महिलाओं ने बताया कि उसने उनके साथ काफी हिंसक व्यवहार किया। इन आरोपों के सामने आने के बाद हरदीप को कई संस्थानों ने अपने कार्यक्रमों से  निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें