फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे ही होगा धरती का अंत: बृहस्पति जितने बड़े ग्रह को निगल गया सितारा, वैज्ञानिकों ने बताई अद्भुत खगोलीय घटना

Fri, 05 May 2023 04:37 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वॉशिंगटन।

सार

अंतरिक्ष में  एक अद्भुत घटना में एक तारा बृहस्पति जितने बड़े ग्रह को निगल गया। वैज्ञानिकों ने पहली बार एक ग्रह को उसके सितारे से निगलने की घटना को देखा है।
विज्ञापन
A representation of the phenomenon of a star swallowing a planet - फोटो : MIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष में  एक अद्भुत घटना में एक तारा बृहस्पति जितने बड़े ग्रह को निगल गया। वैज्ञानिकों ने पहली बार एक ग्रह को उसके सितारे से निगलने की घटना को देखा है।

विज्ञापन


हार्वर्ड-स्मिथोसनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डॉ. मॉर्गन मैक्लॉयड ने कहा कि  यह सितारा रेड जाइंट यानी लाल दानव बनने के अपने शुरुआती दौर में है। यह चरण किसी भी सितारे की आयु का अंतिम दौर होता है, जब उसकी हाइड्रोजन खत्म हो जाती है और वह फैलना शुरू हो जाता है। 
 

लाल दानव बन गया था सितारा
लाल दानव बन जाने के बाद सितारे अपने वास्तविक व्यास से सौ गुना ज्यादा फैल सकते हैं और इस दौरान वे आसपास के तमाम ग्रहों को निगल जाते हैं। वैज्ञानिकों ने पहले लाल दानवों को दूसरे सितारे निगलते तो देखा था, लेकिन यह पहली बार था, जब उन्होंने ग्रह को इस तरह निगले जाते देखा।
विज्ञापन

पांच अरब वर्ष बाद सूर्य बनेगा लाल दानव...
नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध में एमआईटी कावली इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स में शोधकर्ता डॉ. किशाले डे ने कहा कि अब से करीब पांच अरब वर्ष बाद सूर्य लाल दानव बनेगा तो बुध, शुक्र और आखिर में पृथ्वी को निगल जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें