फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने खोजा अंटार्कटिका के नीचे पृथ्वी का सबसे गहरा बिंदु 

Sat, 14 Dec 2019 10:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
antartica
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका का नवीनतम स्थलाकृतिक मानचित्र जारी किया है। इसे बेडमशीन परियोजना द्वारा विकसित किया गया, जिसकी सूचना मेशीबल दी है। बेडमशीन अंटार्कटिक की बर्फ की चादर का नया मानचित्र है, जिसे सबसे ज्यादा दुरुस्त माना जाता है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरवेने ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि यूसीआई की एक टीम के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की बर्फ की चादर के नीचे की भूमि की आकृति का अभी तक का सबसे सटीक चित्र का अनावरण किया है। नए निष्कर्षों से वैज्ञानिकों को पर्यावरण बदलावों के प्रभावों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

शोधकर्ताओं ने अब महाद्वीप का पर सबसे गहरा बिंदु खोज निकाला है। भूमि पर सबसे निम्नतम उजागर बिंदु, डेड सी शोर के समुद्र तल से 413 मीटर नीचे है। जबकि भूमि पर सबसे निम्नतम बिंदु समुद्र तल से लगभग 3500 मीटर नीचे है। हालांकि, जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी घाटी पूर्वी अंटार्कटिका में डेमन ग्लेशियर के नीचे पाई गई थी।
विज्ञापन


पिछले अध्ययनों के अनुसार घाटी को उथला माना जाता था, लेकिन नए अध्ययन ने इसकी वास्तविक गहराई को उजागर किया है। वैज्ञानिकों ने छिपी हुई घाटी की गहराई का पता लगाने के उसमें भरी हुई बर्फ की मात्रा और लॉ ऑफ कंजर्वेशन का सहारा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें