फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बनाई पानी साफ करने की नई तकनीक

Tue, 24 Mar 2020 02:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पानी - फोटो : social media
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने पानी से भारी विषाक्त धातु आयनों को हटाने के लिए नैनो कार्बन की क्षमता में सुधार करने वाली नई प्रक्रिया विकसित की है। यह नई तकनीक लोगों तक साफ पानी की पहुंच को आसान बनाने में मदद कर सकती है। इस तकनीक का इस्तेमाल डाई, गैसों, कार्बनिक यौगिकों और जहरीले धातु आयनों को सोखकर पानी और अपशिष्ट जल को शुद्ध करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन


विभिन्न नैनो कार्बन पर किए जा रहे अध्ययन में पाया गया है कि ये नैनो कार्बन आणविक आकर्षण बलों के जरिये भारी धातु आयनों जैसे सीसा और पारे को उनकी सतहों से सोख सकते हैं। लेकिन ये बहुत कुशल अधिशोषक नहीं होते हैं। यह अध्ययन एसीएस एप्लाइड नैनो मैटेरियल्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

नागोया यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन फॉर फ्यूचर सोसाइटी के मैटेरियल्स साइंटिस्ट नागाहिरो सेतो और उनके सहकर्मियों ने एमीनो-संशोधित नैनो कार्बन के संश्लेषण की एक नई विधि विकसित की है। यह विधि पारंपरिक तरीकों की तुलना में कई भारी धातु आयनों का कुशलतापूर्वक अधिशोषण कर लेती है।
विज्ञापन

 
अणुओं को नैनो कार्बन से जोड़ने पर कर रहे विचार
अधिशोषण में सुधार के लिए वैज्ञानिक अणुओं को एमिनो ग्रुप्स की तरह नैनो कार्बन से जोड़ने पर विचार कर रहे हैं। यह भारी धातुओं के साथ मजबूत रासायनिक बंधन बनाता है। वैज्ञानिक धातु आयन शोषण के लिए सभी उपलब्ध सतहों का इस्तेमाल करने के तौर-तरीकों को खोजने की कोशिश भी कर रहे हैं। यह एक समय में अधिक धातु आयनों को सोखने की उनकी क्षमता को बढ़ाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें