नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब एक बड़ा निवेश पैकेज तैयार कर रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब का यह कदम उसके मुस्लिम सहयोगी देश के लिए राहतभरा होगा।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस निवेश में अरब सागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्वादर बंदरगाह में 10 अरब अमेरिकी डॉलर की रिफाइनरी और तेल परिसर में निवेश शामिल है।
यह भारत-ईरान के चाबहार बंदरगाह से ज्यादा दूर नहीं है। सऊदी अरब के सूत्रों ने एएफपी को पुष्टि की है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन इस्लाम जल्द ही इस्लामाबाद का दौरा करने वाले हैं।
हालांकि उन्होंने तारीख नहीं बताई। एएफपी को जानकारी मिली है कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।