फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Arabia: स्मृति ईरानी ने किया मदीना का दौरा, भारतीय स्वयंसेवकों और उमराह पर गए यात्रियों से की मुलाकात

Tue, 09 Jan 2024 07:32 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

सार

ईरानी ने सोशल मीडिया पर कहा, सऊदी अधिकारियों के सहयोग से आज मदीना में पैगंबर की अल मस्जिद अल नबवी, उहुद पर्वत और इस्लाम की पहली क्यूबा मस्जिद के बाहरी क्षेत्र की यात्रा की।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने किया मदीना का दौरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ सोमवार को भारतीय हज यात्रियों की सहायता करने वाले भारतीय स्वयंसेवकों से मुलाकात की और भारत के उमराह पर जाने वाले यात्रियों के साथ भी बातचीत की। ईरानी ने सोमवार को इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों में से एक मदीना की भी यात्रा की।

विज्ञापन


ईरानी ने सोशल मीडिया पर कहा, सऊदी अधिकारियों के सहयोग से आज मदीना में पैगंबर की अल मस्जिद अल नबवी, उहुद पर्वत और इस्लाम की पहली क्यूबा मस्जिद के बाहरी क्षेत्र की यात्रा की। ये सभी स्थान इस्लामी इतिहास के प्रारंभिक चरण से जुड़े हुए हैं, जो हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव की गहराई को रेखांकित करते हैं।

भारत के उमराह पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से की बातचीत
इस दौरान ईरानी और उनके प्रतिनिधिमंडल ने पिछले साल हज यात्रा में भारतीयों की निस्वार्थ सेवा करने वाले भारतीय स्वयंसेवकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत के उमराह पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। ईरानी ने कहा, उनकी सऊदी यात्रा अगले साल भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए मददगार साबित होगी। इससे उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय मुसलमानों को सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें