फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pakistan Tension: तनाव कम करने का प्रयास कर रहा सऊदी, कूटनीति और वार्ता के जरिए हल निकालने की कही बात

Sat, 10 May 2025 08:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का प्रयास कर रहा है। उसने दोनों देशों से मौजूदा सैन्य टकराव को कूटनीतिक चैनलों और बातचीत के जरिये समाप्त करने के लिए कहा है। 
 
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया है। वह लगातार भारतीय क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच, सऊदी अरब ने शनिवार सुबह कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का प्रयास कर रहा है। सऊदी अरब ने कहा है कि उसने दोनों देशों के बीच मौजूदा सैन्य टकराव को कूटनीतिक चैनलों और बातचीत के जरिये समाप्त करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक संक्षिप्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि सऊदी नेतृत्व के निर्देश पर मंत्री अल-जुबैर ने 8 और 9 मई को भारत-पाकिस्तान का दौरा किया। यह दौरा सऊदी अरब के उस प्रयास का हिस्सा था, जिसके तहत वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करना चाहता है और दोनों देशों को बातचीत के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

ये भी पढ़ें: IND-PAK Tension: पाकिस्तानी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की मौत, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


8-9 मई को अल-जुबैर ने भारत-पाकिस्तान का किया दौरा
दरअसल, सऊदी अरब के मंत्री अल-जुबैर 8 मई को अघोषित यात्रा पर भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर भारत के सैन्य हमलों के बाद उपजी मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। अगले दिन, उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया, जहां उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की। 

पाकिस्तान का दावा- भारत ने तीन एयरबेस को बनाया निशाना
इस बीच, पाकिस्तान ने शनिवार सुबह दावा किया कि उसके तीन एयरबेसों को भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों द्वारा निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में जल्दबाजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसमें बताया कि नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झंग जिले में शोरकोट) पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेसों को निशाना बनाया गया। इसके कुछ मिनटों बाद, सरकारी पीटीवी ने सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान ने  जवाबी कार्रवाई के तौर पर 'बुनयान अल-मर्सौस' नामक अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi: पीएम के फैसलों ने वायु रक्षा कवच को दी रणनीतिक मजबूती; नई पीढ़ी के युद्ध साधन से गूंजी भारत की ललकार

पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले कर ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद से दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना ने हवाई अड्डों सहित महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें