फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Arabia: 'फलस्तीन बनने तक इस्राइल से नहीं रखेंगे कोई संबंध', सऊदी अरब ने ट्रंप को दिया झटका

Wed, 05 Feb 2025 03:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि 'सऊदी अरब, फलस्तीन के लोगों के अधिकारों को किसी भी तरह से खारिज करने का विरोध करता है, फिर चाहे वो पुनर्वास संबंधी नीतियां हों, जमीन पर कब्जा हो या फिर फलस्तीन के लोगों को उनकी जमीन से विस्थापित करने की कोशिश के जरिए हो।
विज्ञापन
सऊदी अरब के युवराज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब ने डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल को झटका देते हुए कहा है कि जब तक फलस्तीन देश नहीं बन जाता है, तब तक इस्राइल के साथ कोई कूटनीतिक संबंध नहीं बनाएंगे। सऊदी अरब ने कहा कि वे फलस्तीन की अलग देश के रूप में मांग से पीछे नहीं हटेंगे। सऊदी अरब का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब मंगलवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे चाहते हैं कि अमेरिका, गाजा पर नियंत्रण रखे और गाजा से विस्थापित लोगों को गाजा के बाहर बसाया जाए। 
विज्ञापन


'फलस्तीन के मुद्दे पर नहीं करेंगे कोई समझौता'
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया। सोशल मीडिया पर साझा इस बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब का विदेश मंत्रालय यह स्पष्ट करता है कि फलस्तीन देश बनाने को लेकर हमारा विचार दृढ़ है और ये बदलने वाला नहीं है। युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने 18 सितंबर 2024 को शूरा काउंसिल के पहले सत्र में भी स्पष्ट और दृढ़ तौर पर फलस्तीन को अलग देश बनाने का समर्थन किया था। युवराज ने जोर देकर कहा था कि वह फलस्तीन को अलग देश बनाने का समर्थन जारी रखेगा और पूर्वी यरूशलम उसकी राजधानी होनी चाहिए, जब तक ये नहीं होता है, तब तक इस्राइल के साथ कोई कूटनीतिक संबंध स्थापित नहीं किए जाएंगे। 

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि 'सऊदी अरब, फलस्तीन के लोगों के अधिकारों को किसी भी तरह से खारिज करने का विरोध करता है, फिर चाहे वो पुनर्वास संबंधी नीतियां हों, जमीन पर कब्जा हो या फिर फलस्तीन के लोगों को उनकी जमीन से विस्थापित करने की कोशिश के जरिए हो। सऊदी अरब फलस्तीन के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा।'
विज्ञापन


ट्रंप और इस्राइल को झटका
सऊदी अरब का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब मंगलवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि वे चाहते हैं कि गाजा पर अमेरिका का स्वामित्व रहे और गाजा में पुनर्निर्माण का काम अमेरिका करे। उन्होंने कहा कि 'गाजा में जर्जर इमारतों को तबाह कर और मलबा हटाकर वहां पुनर्निर्माण का काम अमेरिका करे और वहां आर्थिक विकास किया जाए, जिससे लोगों को रोजगार और अच्छा घर मिले।' ट्रंप ने ये भी कहा कि गाजा से विस्थापित हुए लोगों को गाजा के बाहर बसाया जाए। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्रंप के इस सुझाव की तारीफ की और कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इससे इतिहास बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें