फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Airline: पेशावर हवाई अड्डे पर उतरते वक्त सऊदी अरब के विमान में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री

Thu, 11 Jul 2024 03:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर/जेद्दा

सार

सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने ही विमान को तुरंत रोका गया और चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
उड़ान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : आईस्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने ही विमान को तुरंत रोका गया और चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि सऊदी एयरलाइन की उड़ान संख्या एसवी-792 रियाद से पेशावर जा रही थी। पेशावर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वक्त एक टायर में धुंआ निकलते देखा गया। विमान को तुरंत रोका गया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। सभी यात्रियों और चालक दल को निकासी वाले दरवाजे से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। विमान के विशेषज्ञ अब तकनीकी गड़बड़ियों का मूल्यांकन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें