फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को झटका, संसद ने यमन युद्ध में सऊदी अरब को दी जाने वाली अमेरिकी मदद खत्म की

Thu, 14 Feb 2019 01:16 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
American Parliament - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को झटका देते हुए यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिकी सदन ने बुधवार को 177 के मुकाबले 248 मतों से ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर दिया जिसके बाद राष्ट्रपति को 30 दिनों के भीतर यमन से अमेरिकी सशस्त्र बलों को हटाना होगा।

विज्ञापन


विधेयक के पक्ष में 18 रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। मतदान से सीनेट पर कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है। सीनेट ने भी पिछले साल ऐसा ही विधेयक पारित किया था लेकिन तब रिपब्लिकन के नियंत्रण वाला सदन इस पर मतदान नहीं करा पाया था जिससे यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया। वर्तमान में सदन में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।

वर्षों से अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेपों का विरोध कर रहे डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने टि्वटर पर कहा सदन में मेरा प्रस्ताव पारित होने के साथ हम इस मानवीय प्रलय में अपनी संलिप्तता खत्म करने के करीब हैं। रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति की, सीरिया और अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने की योजना समेत अन्य विदेश नीति विवादों पर भी अंसतोष जताया। यमन में वर्षों से चल रहे संघर्ष में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें