इंटरनेट पर लोग घिबली इमेज बनाने के लिए टूट पड़े हैं। चैटजीपीटी की नई इमेज जनरेशन सुविधा ने लोगों को ऐसी तकनीक दे दी है कि हर कोई स्टूडियो घिबली जैसी तस्वीरें बनाने में जुट गया है। इससे चैपजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपेनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को यूजर्स से थोड़ा रुकने की अपील करनी पड़ी है।
ऑल्टमैन ने रविवार को सोशल मीडिया पर लोगों से अपील करते हुए मजाक में कहा, 'क्या आप सभी कृपया तस्वीरें बनाने में संयम बरत सकते हैं, यह पागलपन है। हमारी टीम को नींद की जरूरत है।'
यह भी पढ़ें:
चैटजीपीटी हुआ क्रैश! Studio Ghibli स्टाइल इमेज फीचर ने बढ़ाई मुसीबत, OpenAI ने दी सफाई
26 मार्च को चैटजीपीटी में नया इमेज जनरेशन फीचर जारी किया था
ओपेनएआई ने 26 मार्च को चैटजीपीटी में नया इमेज जनरेशन फीचर जारी किया था। देखते ही देखते इसकी मांग बढ़ गई। लोगों ने अपने फोटो घिबली स्टाइल में बदलने लगे। इससे ओपेनएआई के सर्वर पर दबाव बढ़ गया। इस पर ऑल्टमैन ने पोस्ट किया, हम लॉन्च के बाद से सांस तक नहीं ले पाए हैं। भारी दबाव है, ऐसा कभी नहीं देखा।
'कार्यालय में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पिघल रही'
इससे पहले गुरुवार को उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि एआई की ओर से जनित छवियां इतनी अधिक चलन में हैं कि उनके कार्यालय में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पिघल रही है।
ज्यादा ट्रैफिक के वजह से डाउन हुआ सर्वर
इससे पहले कई यूजर्स को ChatGPT एक्सेस करने में दिक्कत आई। शनिवार से ही यह समस्या आ रही थी, लेकिन रविवार दोपहर 4 बजे के आसपास यह समस्या अधिक गंभीर हो गई। जैसे ही यूजर्स ने Studio Ghibli-स्टाइल इमेज जनरेशन फीचर का इस्तेमाल करना शुरू किया, OpenAI के सर्वर पर भारी लोड पड़ गया। यूजर्स को यह एरर मैसेज दिखाई दे रहा था, 'हम क्षमा चाहते हैं, एक एरर हुआ है। कृपया कुछ मिनट बाद पुनः प्रयास करें।'