फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar Met Macron: फ्रांस दौरे पर जयशंकर की मैक्रों से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ समर्थन पर जताया आभार

Fri, 13 Jun 2025 02:48 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों को पीएम मोदी की शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं राष्ट्रपति मैक्रों को पहुंचाईं और आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिले फ्रांस के मजबूत समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

सोशल मीडिया पर जयशंकर ने दी जानकारी

विज्ञापन

जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर सम्मानित महसूस किया। पीएम मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस के मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत में आपसी विश्वास, सहजता और रणनीतिक साझेदारी की महत्वाकांक्षा स्पष्ट रूप से दिखी।

ये भी पढ़ें:- Foreign Policy: जयशंकर बोले- भारत-चीन उभरती ताकत, लेकिन बतौर पड़ोसी ड्रैगन बेहद जटिल; संतुलन की कोशिशें जारी

बता दें कि जयशंकर इन दिनों अपने यूरोप दौरे पर हैं, जहां वे भारत और यूरोपीय देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराने में जुटे हैं, खासकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jaishankar: ब्रुसेल्स में जयशंकर बोले- भारत ने ईयू के साथ रिश्तों को दी उच्च प्राथमिकता, FTA पर भी कही अहम बात
विज्ञापन


आर्मेनिया के विदेश मंत्री से भी की मुलाकात
इसके साथ ही जयशंकर ने फ्रांस के मार्से शहर में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से भी मुलाकात की। जयशंकर ने इसे महत्वपूर्ण बातचीत बताया, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी और भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें