फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar in Thailand: थाईलैंड दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, हिंदू मंदिर में की पूजा-अर्चना

Thu, 18 Aug 2022 12:52 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार से थाईलैंड के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने एक हिंदू मंदिर में पूजा अर्चना की।
 
विज्ञापन
थाईलैंड में जयशंकर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर थाईलैंड के दौरे पर हैं। गुरुवार को यहां स्थित एक हिंदू मंदिर में पूजा अर्चना की। जयशंकर भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को थाईलैंड पहुंचे थे।

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘बैंकॉक के देवस्थान में आज प्रार्थना की। फ्रा महाराजागुरु विधि का आशीर्वाद लिया। यह हमारी साझी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को रेखांकित करता है।’ देवस्थान या ‘थाई रॉयल कोर्ट’ का ‘रॉयल ब्राह्मण ऑफिस’ बैंकॉक के फ्रा नाखोन जिले में वाट सुथत के पास स्थित है। यह मंदिर थाईलैंड में हिंदू धर्म का आधिकारिक केंद्र है। महाराजागुरु विधि थाई ब्राह्मण समुदाय के प्रमुख हैं।

मंदिर ‘कोर्ट ब्राह्मण’ का निवास है, जो तमिलनाडु के रामेश्वरम के पुजारियों के पूर्वजों के वंशज हैं। ये ब्राह्मण थाईलैंड शाही परिवार के लिए हर साल कई महत्वपूर्ण शाही और धार्मिक अनुष्ठान तथा समारोह करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें