फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री का मालदीव दौरा: एस जयशंकर ने राष्ट्रपति सोलिह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

सार

इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह द्वारा स्वागत किया जाना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अड्डू शहर में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी पर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह द्वारा स्वागत किया जाना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी पर चर्चा की, जिसने उनके कार्यकाल में कई ठोस परिणाम दिए। जयशंकर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ‘नेशनल कॉलेज ऑफ पुलिस एंड लॉ एनफोर्समेंट’ (एनसीपीएलई) के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि एनसीपीएलई कानून प्रवर्तन के लिए भारत के मजबूत समर्थन को रेखांकित करता है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, "अड्डू में सड़क परियोजना को आगे बढ़ते हुए भारत-मालदीव दोस्ती में नई जमीन बना रहा है।"

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस और कानून प्रवर्तन कॉलेज की खुबियां गिनवाईं
इसके अलावा जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को कहा कि एनसीपीएलई मालदीव पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने और अपराध से लड़ने की उनकी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इसी प्रकार अड्डू सड़क परियोजना का भूमि पूजन हमारी विकास साझेदारी पर जोर देता है। साथ ही अड्डू में सुधार और तट संरक्षण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। तटीय रडार प्रणाली सौंपने से मालदीव की सुरक्षा मजबूत होगी। 

‘ड्रग डिटॉक्सीफिकेशन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ का उद्घाटन संबंध को करेंगे और मजबूत
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘ड्रग डिटॉक्सीफिकेशन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ का उद्घाटन हमारे लोगों के बीच आपसी संपर्क को दर्शाता है। नया पारिस्थितिकी-पर्यटन क्षेत्र हमारी साझा पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। भारत एवं मालदीव के बीच विकास संबंधी सहयोग के लिए अच्छा दिन रहा। 
विज्ञापन


मालदीव की ‘इंडिया फर्स्ट’ और भारत की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति संबंधों का आधार: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, मालदीव की ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति और भारती की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति केवल वाक्यांश नहीं हैं, बल्कि भारत-मालदीव संबंधों का आधार है।  वहीं, मालदीव के विदेश मामलों के मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा, हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सहयोगात्मक प्रयास की आवश्यकता है। यह इस वास्तविकता के समर्थन में है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मालदीव और भारत के बीच सहयोग भी मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें