फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Oath Ceremony: पुतिन ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई, अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार की जताई उम्मीद

Mon, 20 Jan 2025 09:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

Trump Oath Ceremony:  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा। 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी और उनके प्रशासन में अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई। सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो कॉल के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम ट्रंप और उनकी टीम के सदस्यों से इस तरह के बयान सुन रहे हैं कि वे रूस के साथ सीधे संपर्क बहाल करना चाहते हैं, जिन्हें बिना हमारी गलती के पिछली सरकार ने रोक दिया था। 

विज्ञापन


पुतिन ने कहा, हम उनके इस तरह के बयान सुन रहे हैं कि उन्हें तीसरे विश्व युद्ध को रोकने के लिए सब कुछ करना चाहिए। हम निश्चित रूप से ऐसे दृष्टिकोण का स्वागत करते हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर उनको बधाई देते हैं। 
 
रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मॉस्को, यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह केवल एक अस्थायी युद्धविराम नहीं होना चाहिए, बल्कि एक स्थायी शांति होनी चाहिए और इसमें रूस के हितों का ध्यान रका जाना चाहिए। गौरतलब है कि ट्रंप राष्ट्रपति बनने से पहले कई मौकों पर यह बात कह चुके हैं कि वह शपथ लेते ही चौबीस घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें