फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर खतरा दिखा तो...': बेलारूस पहुंचे रूस के परमाणु हथियार, पुतिन ने की पुष्टि; बताया कब करेंगे इस्तेमाल

Sat, 17 Jun 2023 09:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

Russia Nuclear Weapons in Belarus: रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हमने ये कदम इसलिए उठाया ताकि कुछ लोग समझ रहे हो कि हम पर नियंत्रण कर सकेंगे तो गलत हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम इनका इस्तेमाल तभी करेंगे जब रूस के किसी भी क्षेत्र को खतरा होगा।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति ने परमाणु हथियार बेलारूस पहुंचने की पुष्टि की। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा बेलारूस पहुंच गया है। इसकी पुष्टि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को की है। सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच की मेजबानी करते समय रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हथियारों का पहला जत्था बेलारूस भेज चुके हैं। वहीं, बचे हुए हथियारों को गर्मी के अंत तक पहुंचा दिया जाएगा।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हमने ये कदम इसलिए उठाया ताकि कुछ लोग समझ रहे हो कि हम पर नियंत्रण कर सकेंगे तो गलत हैं। हालांकि, उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि हम इनका इस्तेमाल तभी करेंगे जब रूस के किसी भी क्षेत्र को खतरा होगा। पुतिन ने कहा कि हम पूरी दुनिया को धमकी क्यों देने लगे। मैंने पहले ही कहा है कि रूसी राज्य को खतरा होने पर ही इसका उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें, परमाणु हथियारों को तैनात करने की समयसीमा तय करने के करीब 10 दिन बाद पुतिन ने इसकी जानकारी दी है। जबकि, इससे पहले कहा जा रहा था कि जुलाई के पहले सप्ताह से पहले हथियार तैनात नहीं हो सकेंगे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच की मेजबानी करते समय रूस के राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि हथियारों की तैनाती हो चुकी है। कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है। 


पुतिन के बयान के बाद अमेरिकी सरकार का कहना है कि ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि क्रेमलिन यूक्रेन पर हमला करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। वहीं, एक दिन पहले खबर आई थी कि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको ने पुष्टि की थी कि उन्हें मिसाइलें और बम मिले हैं। ये बम 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से तीन गुना ज्यादा खतरनाक बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- World News: बेलारूस पहुंचे रूसी परमाणु हथियार, हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए बम से तीन गुना ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन


रूस के टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में लुकाशेंको ने बताया था कि इन हथियारों को रखने के लिए सोवियत संघ के समय के छह परमाणु ठिकानों को ठीक किया गया। उन्होंने कहा, पश्चिम के देश 2020 से हमें कई टुकड़ों में तोड़ना चाहते थे। हमेशा से हम उनका निशाना रहे हैं। लुकाशेंको ये भी कहा हैं कि वो रूस के परमाणु हथियारों को अपने बॉर्डर वाले इलाकों पर तैनात करेंगे। लुकाशेंको ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो हम इन हथियारों का इस्तेमाल करने से हिचकिचाएंगे नहीं। इसकी मंजूरी के लिए मुझे सिर्फ पुतिन को फोन करने की जरूरत होगी। हालांकि, रूस ये साफ कर चुका है कि इन पर नियंत्रण रूस का ही रहेगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें