फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारकीव में रूसी मिसाइल का कहर: रिहायशी इमारत तबाह, सात की मौत; जेलेंस्की ने सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

Sat, 07 Mar 2026 02:46 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी मिसाइल हमले से पांच मंजिला इमारत तबाह हो गई। कम से कम 7 लोगों की मौत और 10 घायल हुए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की मांग की।

विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच शनिवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक भीषण मिसाइल हमला हुआ। अधिकारियों के अनुसार रूसी मिसाइल एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत से टकरा गई, जिससे कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हमले के बाद राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की मांग की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दुनिया को ऐसे हमलों के खिलाफ सख्त प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रूस ने रातभर में यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और करीब 480 ड्रोन दागे, जिनका निशाना ऊर्जा ढांचे और कई अहम शहर थे, जिनमें कीव भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:- US Iran War: ईरान ने कहा- पड़ोसी देशों को तब तक निशाना बनाने का इरादा नहीं, जब तक उनकी जमीन से हमला न हो
विज्ञापन


यूक्रेनी एयर डिफेंस ने कई हमले नाकाम किए
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 19 मिसाइलें और 453 ड्रोन मार गिराए। हालांकि 9 मिसाइलें और 26 ड्रोन अलग-अलग जगहों पर जाकर गिरे, जिससे कई इलाकों में नुकसान हुआ। हमलों से देश के कम से कम 22 स्थानों पर क्षति की सूचना मिली है। दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में ड्रोन हमलों के बाद बुनियादी ढांचे में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए लगभग 80 दमकलकर्मियों को तैनात किया गया। वहीं यूक्रेन की सरकारी रेलवे कंपनी Ukrzaliznytsia ने बताया कि रेल ढांचे को नुकसान पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े हैं।
विज्ञापन


चार साल से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध
यूक्रेन पर रूस के हमले को चार साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान रूस ने ईरानी डिजाइन वाले शहीद ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है और कई बार एक ही रात में सैकड़ों ड्रोन से हमले किए गए हैं। इस बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अन्य वैश्विक संकटों के कारण इस युद्ध से अंतरराष्ट्रीय ध्यान कुछ हद तक हटता भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें