फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

Wed, 01 Apr 2026 07:11 AM IST
Jyoti Bhaskar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूस की सेना का विमान क्रैश होने की खबर है। विमान का नाम AN-26 है। सेना की तरफ से जारी बयान में हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विमान हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
रूस में सैन्य विमान क्रैश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


उड़ान के दौरान अचानक कटा संपर्क
बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।

ये भी पढ़ें- West Asia: ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने US के साथ बातचीत से इनकार किया, कहा- भरोसे का स्तर शून्य पर है
विज्ञापन


यूक्रेन के भूभाग पर बीते 12 साल से यूक्रेन का कब्जा
क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।
विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। एएन-26 विमान 1960 के दशक से सेवा में है और हाल के वर्षों में ये विमान कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है। साल 2022 में भी एक एएन-26 विमान यूक्रेन के जापोरिज्या क्षेत्र में  क्रैश हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसी तरह साल 2020 में भी ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें