रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंध मजबूत और भरोसेमंद हैं। उन्होंने उच्चस्तरीय कूटनीतिक संपर्क जारी रखने की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे का संकेत देते हुए कहा कि वे इस साल पीएम मोदी का रूस में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और रूस के संबंध पर मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया। सोमवार को उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत और समय-परीक्षित दोस्ती पर आधारित हैं। उन्होंने नई दिल्ली और मॉस्को के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक संपर्क जारी रहने की उम्मीद जताई। रूस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों के लिए नई एजेंडा के दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वीडियो संबोधन के दौरान सर्गेई ने यह बात कही।
पुतिन के भारत यात्रा का किया जिक्र
ये भी पढ़ें:- ईरान में खत्म होगी जंग?: अमेरिका ने बुशहर पर हमले का प्लान पांच दिन के लिए टाला, ट्रंप बोले- हम कर रहे बात
भारत की विदेश नीति की सराहना की- सर्गेई
सर्गेई ने कहा कि वर्तमान में व्यापार का 96 प्रतिशत राष्ट्रीय मुद्राओं में होता है। सर्गेई ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और रणनीतिक स्वायत्तता की सराहना की और कहा कि भारत उभरती बहुध्रुवीय दुनिया में एक प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक तनाव, खासकर फारस की खाड़ी में अमेरिका और इस्राइल द्वारा उत्पन्न संकट के बीच, भारत के साथ द्विपक्षीय समन्वय महत्वपूर्ण है। सर्गेई ने कहा कि रूस भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन देने के लिए तैयार है, खासकर इस साल भारत के BRICS अध्यक्षता संभालने के दौरान।