रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग न रुके और ऐसे ही तबाही होती रहे, इसके लिए एक खतरनाक साजिश रची जा रही है। इस साजिश के तहत उन शांति वार्ताकारों को निशाना बनाया जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच सुलह की कोशिशों में जुटे हैं। वाल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के अरबपति रोमन अब्रमोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों को बातचीत के दौरान जहर दिया गया था। दोनों के शरीर से जहर के लक्षण मिले हैं। हालांकि, क्रेमिलन की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
आज होने वाली है फिर बातचीत
जंग रोकने के लिए दोनों देशों के नेता आज फिर से तुर्की के इस्तांबुल में मिलने वाले हैं। इस बीच यूक्रेन ने शांति वार्ता की पेशकश की है। हालांकि, पुतिन की ओर से साफ जवाब दिया गया है कि, शर्तें मानने तक वह नहीं रुकेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों देश के नेता इस वार्ता में न ही कुछ खाएंगे और न पिएंगे।