फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग का 37वां दिन: पहली बार रूस की सीमा में घुसा यूक्रेन, तेल डिपो पर की एयरस्ट्राइक 

Fri, 01 Apr 2022 02:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

शहर के गवर्नर ने बताया कि, तेल डिपो पर यूक्रेन के हेलीकॉप्टरों द्वारा हमला किया गया। रूसी मीडिया की ओर से इस हमले के वीडियो और फोटो भी जारी किए गए, जिसमें तेल डिपो धूं-धूंकर जलता दिखाई दिया। 
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 37वें दिन में पहुंच चुकी है। रूसी योजना के मुताबिक, यह जंग 24 फरवरी को हमला करने के एक सप्ताह के अंदर खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन की सेना ने न केवल रूस को करारा जवाब दिया, बल्कि ऐसी भी खबरें सामने आईं, जिसमें रूसी सेना उल्टे पांव भागते नजर आई। 

विज्ञापन

 
हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ है कि यूक्रेन की सेना ने अब रूसी सीमा में घुसकर पलटवार किया है। खबरों के मुताबिक, यूक्रीन हेलीकॉप्टरों ने शुक्रवार को रूस के एक तेल डिपो पर एयरस्ट्राइक की। इसकी पुष्टि रूस के गवर्नर की ओर की गई है। 

तेल डिपो जलकर खाक
यूक्रेन की सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर रूसी शहर बेल्गोरोद पर यूक्रेन की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। इस शहर के गवर्नर ने बताया कि, तेल डिपो पर यूक्रेन के हेलीकॉप्टरों द्वारा हमला किया गया। रूसी मीडिया की ओर से इस हमले के वीडियो और फोटो भी जारी किए गए, जिसमें तेल डिपो धूं-धूंकर जलता दिखाई दिया। 
विज्ञापन


प्रिंटिंग हाउस पर भी गोलीबारी
इसके अलावा यूक्रेन की सेना की ओर से बेल्गोरोद के एक प्रिंटिंग हाउस पर भी गोलीबारी की गई। प्रिंटिंग हाउस के निदेशक ने बताया कि यहां पर सुबह-सुबह गोलीबारी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें